Doordrishti News Logo

कुलदेवी के दर्शन का बोल कर बुआ सास ने महिला को किया कैद

  • तीन रिश्तेदारों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
  • जयपुर ले जाकर कमरे बंद कर बंदूक दिखाई
  • वीडियो वायरल की दी धमकी

जोधपुर, जिला पूर्व में रहने वाली एक महिला के साथ जयपुर में तीन युवकों ने कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 4 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक चलती रही। बुधवार को इस महिला का बस में बिठाकर जोधपुर भेज दिया। पीडि़ता थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया कि 20 साल की एक लडक़ी ने प्रेम विवाह किया था। मगर पति के अनबन के चलते वह पीहर में आकर रहने लगी। उसकी एक बुआ सास है जिस पर वह विश्वास करती थी। 26 जून को उसकी बुआ सास घर पर आई और दस बारह दिन साथ में रही। 4 जुलाई को बुआ सास उसे कुल देवी का दर्शन का बहाना कर जयपुर चलने को कहा। विश्वास के कारण वह बुआ सास के साथ जयपुर चली गई। जहां एक कमरे में इसे बंद कर दिया गया। बाद में बुआ सास का बेटा आया और अपने प्रेम का इजहार करने लगा। उसने मना किया तो बंदूक दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में बुआ सास के दूसरे बेटे ने भी दुष्कर्म किया। इसके बाद कमरे में उसके ताऊ सास का बेटा आया और उसने भी पीडि़ता से दुष्कर्म किया।

4 जुलाई से लेकर अब तक उससे दुष्कर्म हुआ। उसका वीडियो बनाने के साथ तीनों ने मिलकर उससे सामूूहिक दुष्कर्म भी किया। पीडि़ता का आरोप है 12 जुलाई को उसकी बुआ सास व बेटों ने मिलकर उससे मारपीट की और बस में बिठाकर छोड़ दिया। वह जोधपुर पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का आज मेडिकल करवाया गया है। जांच एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

October 29, 2026
विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

October 29, 2026
बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026