Doordrishti News Logo

पता पूछने के बहाने महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त बाइक और मंगलसूत्र बरामद

जोधपुर,शहर के निकट बनाड़ क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पीछे 9 जुलाई को महिला को पता पूछने के बहाने मंगलसूत्र लूटकर ले जाने के दो आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों से पूछताछ चल रही है। उनसे लूट में प्रयुक्त बाइक और मंगलसूत्र बरामद किया गया है। अन्य लूट की वारदातों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि गत 9 जुलाई की शाम को हंतु देवी सब्जी लेकर घर की तरफ लौट रही थी। तब एक बाइक पर दो युवक आए और महादेवनगर जाने का रास्ता पूछने के बहाने उसका मंगलसूत्र तोड़ कर ले गए। पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए एएसआई प्रहलादसिंह के सुपरविजन में टीम का गठन करते हुए सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला और आज दो अभियुक्तों नांदड़ी गौशाला के समीप रहने वाले नरेश पुत्र नटवरलाल मेघवाल और मूलत: बोरूंदा के हरियाढाणा हाल धापी मार्बल के पीछे रहने वाले दिनेश पुत्र भंवरलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों से लूट की अन्य घटनाओं के बारे में भी पड़ताल कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डिवाइडर से टकरा कर टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त चालक की मौत

December 3, 2025

विचाराधीन बंदी ने लगाया कैदियों पर मारपीट का आरोप

December 2, 2025

शास्त्रीय गायक पं.मुकुंद क्षीरसागर का होगा सम्मान

December 2, 2025

कुड़ी थाने पर गिरी कोर्ट की गाज एसएचओ सस्पेंड थाना स्टाफ लाइन हाजिर

December 2, 2025

परिजनों का प्रदर्शन एमजीएच मोर्चरी के बाहर रोका रास्ता

December 2, 2025

मरुधर एक्सप्रेस 11 दिन और परिवर्तित समय से चलेगी

December 2, 2025

अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में डॉ.सैनी ने दिया व्याख्यान

December 2, 2025

आईआईटी में 5 दिवसीय मेनेजमेंट लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू

December 2, 2025

पेट्रोलियम विभाग के विद्यार्थियों ने किया पचपदरा रिफायनरी का औद्योगिक भ्रमण

December 2, 2025