Doordrishti News Logo

राजकीय चिकित्सालय पावटा के दो चिकित्साधिकारी को किया कार्यमुक्त

  • दोनों चिकित्सक अस्पताल में ही लड़ पड़े थे
  • मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियन्त्रक ने जारी किए आदेश

जोधपुर,डॉ सम्पूणानन्द आर्युविज्ञान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं नियन्त्रक डॉ. दिलीप कच्छावा द्वारा मंगलवार को आदेश जारी कर राजकीय जिला चिकित्सालय पावटा, जोधपुर में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.पंकज प्रिय भट्ट तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ.मृदुल राठौड़ को तुरन्त प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। ये दोनों चिकित्सा अधिकारी अड़पताल में ही लड़ने लगे थे जिसका वीडियो वायरल हो गया था।

डॉ. कच्छावा के आदेश अनुसार इन दोनों चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्य स्थल पर ड्यूटी के दौरान चिकित्सालय के आउट डोर कक्ष में हाथा-पाई एवं असंयमित व्यवहार का प्रदर्शन किया गया, जिसके वीडियो वायरल होने पर यह कार्यवाही की गई है।

आदेश में महाविद्यालय के चिकित्सकों के इस अशोभनीय कृत्य को कदाचार की श्रेणी में मानते हुए उन्हें तुरन्त प्रभाव से कार्यमुक्त कर निर्देशित किया गया है कि वे अपनी आगामी उपस्थिति निदेशक (जन स्वा.) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जयपुर के कार्यालय में देंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026