ओसियां कोर्ट अब एसीजेएम कोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट के परामर्श पर राज्य सरकार ने किया क्रमोन्नत
जोधपुर, राजस्थान उच्च न्यायालय के परामर्श से राज्य सरकार ने प्रदेश में सात नए न्यायालय खोले हैं। जबकि ओसियां में मौजूदा कोर्ट को क्रमोन्नत कर उसे एसीजेएम कोर्ट कर दिया है। विधि व विधिक विभाग के आदेशानुसार ओसियां के सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट को क्रमोन्नत कर उसे वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में क्रमोन्नत कर दिया है।
इसी तरह राजसमंद के रेलमगरा में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट,सीकर में एनआई कोर्ट,अजमेर के मसूदा में सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट,बालोतरा के सेड़वा में, धौलपुरा के सरमुथरा में, जालोर के आहोर में, सीकर के धौद में सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट खोला गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

