बीमार मरीज को लेकर एमडीएमएच आया,अज्ञात चोर बोलेरो ले गया
जोधपुर, शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल परिसर से गाडिय़ां चोरी होना नहीं रूक रहा है। लगातार अस्पताल परिसर से दुपहिया के साथ चौपहिया वाहन चोरी हो रहे है। रात को बाड़मेर के एक व्यक्ति की बोलेरो अज्ञात शख्स चुराकर ले गया। पीडि़त ने अब शास्त्रीनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।
पुलिस ने बताया कि बाड़मेर के सेड़वा निवासी अमीर खां पुत्र बहादूर खां की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह अपने परिचित को लेकर एमडीएम अस्पताल आया था। जहां पर अस्पताल परिसर में अपनी बोलेरो को खड़ा किया था। सुबह उठने पर बोलेरो अपने स्थान पर नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि बोलेरो का पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

