Doordrishti News Logo

पहली बारिश में दिलाई भीषण गर्मी से राहत, उमस अभी बरकरार

  • शहर में छाया घटाटोप
  • पहली बारिश में दिलाई भीषण गर्मी से राहत, उमस अभी बरकरार
  • पिकनिक स्पॉट पर उमड़ने लगे लोग

जोधपुर, दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश में काफी जिलों में छाया हुआ है। मारवाड़ पर भी मानसूनी बादलों का पहरा आ बैठा है। आगामी दो तीन दिन में मानसून पूरे प्रदेश पर छा जाएगा। ऐसे में कई स्थानों पर भारी या अति भारी बारिश हो सकती है। जोधपुर शहर में शुक्रवार अपराह्न हुई पहली मानसूनी बारिश के चलते भीषण गर्मी से काफी राहत मिल गई। मगर उमस बनी हुई है।

शनिवार को भी मारवाड़ में मानसून के बादलों का घटाटोप छाया हुआ है। सूर्यदेव की दर्शन दोपहर तक नहीं हो पाए। दोपहर बाद हल्की बौछार गिरती रही। बादलों के जमावड़े से एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं मौसम भी सुहावना बना हुआ है। लोगों ने पिकनिक स्पॉट पर जाना शुरू कर दिया है। वीकेंंड होना और मौसम सुहावना होने से लोगों का रूख पिकनिक स्पॉट पर देखा जा सकता है।

शहर के कायलाना, मंडोर उद्यान, अरना झरना और कदमकंडी पर अब लोगों की आवाजाही ज्यादा हो गई है। सुहावनें मौसम के बीच लोगों ने भीषण गर्मी से मिली राहत महसूस की है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में जोधपुर संभाग में अच्छी बारिश की संभावना भी व्यक्त की है। आज सुबह तापमान भी काफी गिरने से गर्मी से निजात मिल गई। पारा पांच डिग्री तक गिरने से यह दोपहर में 32 डिग्री तक बना रहा। हालांकि मौसम में अभी कुछ उमस बरकरार है। छाए हुए घटाटोप के बीच लोगों को बारिश का इंतजार बना हुआ है। किसान भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाऊनलोड करे – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: