महिला को सांस की तकलीफ, इजेक्शन लगाया, मौत

कम्पाउण्डर पर इलाज में लापरवाही का आरोप

जोधपुर, शहर के निकट भवाद गांव की रहने वाली एक महिला को कंपाउण्डर द्वारा गलत इजेक्शन लगाने से मौत हो गई। महिला के परिजन की तरफ से इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। घटना में मथानिया पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। महिला को टीबी की शिकायत होना बताया गया है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में पड़ताल कर रही है।

थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि भवाद की रहने वाली 45 साल की सुंदर देवी पत्नी मोहनराम जाट को टीबी की शिकायत के चलते सांस में तकलीफ रहती थी। इसका मथानिया में डॉक्टर सीपी भाटी के पास में पिछले दो तीन माह से उपचार चल रहा था। बुधवार को डॉक्टर क्लिनिक में नहीं थे। तब ड्यूटी पर मौजूद कंपाउण्डर रमेश ने सुंदर देवी को इजेक्शन लगाया। यह इंजेक्शन डॉक्टर की तरफ से नियमित तौर पर लगाया जाता था। मगर बुधवार को इंजेक्शन लगाने पर सुंदर देवी की तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया। मगर सुंदर देवी की मौत हो गई। उसके पति मोहनराम ने कंपाउण्डर पर इलाज मेंं लापरवाही का आरेप लगाया और केस दर्ज कराया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026