24 प्लास्टिक थैलियों मेें मिला 48 किलो गांजा, एक गिरफ्तार
जोधपुर, कमिश्नरेट की बोरानाडा पुलिस ने डीपीएस सर्किल रोड पर एक संदिग्ध युवक के पास से 24 प्लास्टिक थैलियां बरामद की। इसमें 48 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। अब पूछताछ की जा रही है।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि पुलिस ने गश्त के समय डीपीएस सर्किल के समीप नाकाबंदी कर रखी थी। तब एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। उसके पास में प्लास्टिक की 24 थैलियां मिली। जिसे चेेक किए जाने पर उसमें 48 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी लूणी के फींच स्थित हमीर नगर हाल राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर निवासी प्रकाश पुत्र हनुमान राम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

