रात को जागरण से लौटा, अज्ञात चोर नगदी और सामान चोरी कर ले गया
जोधपुर, शहर के निकट बनाड़ रोड नांदड़ी में श्रीराम नगर में रहने वाले एक शख्स के घर में रात को चोरी हो गई। घर से अज्ञात चोर नगदी और सामन चोरी कर ले गया। बनाड़ पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज किया है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि श्रीराम नगर धापी मार्बल के समीप रहने वाले गोकूलसिंह पुत्र नैनसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह रात में रामदेव नगर स्थित मंदिर में जागरण में गया था। रात दो ढाई बजे लौटा तो घर के ताले टूटे मिले। दो कमरों में रखे कपड़े अलमारी से बिखरे पड़े थे। अज्ञात चोर वहां से पांच हजार रूपए और सामान आदि चोरी कर ले गए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

