Doordrishti News Logo
  • नकबजन गैंग का खुलासा,
  • नगदी व जेवर बरामद, पूछताछ जारी

जोधपुर, शहर की देवनगर पुलिस ने नकबजनी के एक प्रकरण में 48 घंटे में सफलता हासिल कर दो नकबजनों को गिरफ्तार किया है। इनसे माल खरीदने वाले एक सुनार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर माल बरामद किया है। देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि चौैथा पुलिया स्थित एक निजी अस्पताल के पीछे रहने वाली महिला मीनाक्षी उर्फ मोना पत्नी बीरबल सैन ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वह शहर के अंदर रहने वाले पिता के घर पर एक रात के लिए परिवार सहित सोने गए थे। इस बीच उसका घर सूना रहा। तब रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर में सेंध लगाकर वहां से एक लाख साठ हजार रूपए, दो तोला सोने व चांदी के आभूषण पार कर गए थे। थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई कर दो नकबजनों का पता लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज जांचे गए। तब नकबजन परिहार नगर भदवासिया निवासी पवन पुत्र नवरतन, तापडिय़ा बेरा चांदपोल के बाहर रहने वाले प्रदीप उर्फ प्रहलाद पुत्र किशनलाल को गिरफ्तार किया गया। वहीं इन लोगों ने चुराया गया माल महामंदिर तीसरी पोल स्थित बड़ला बास निवासी विवेक सोनी पुत्र जगदीश सोनी को बेच दिया। इस पर उसे भी गिरफ्तार कर लाया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि पवन पुत्र नवरतन के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा प्रकरण चोरी व नकबजनी में दर्ज हो रखे है। इसके खिलाफ रातानाडा, बासनी, सरदारपुरा, मंडोर, प्रतापनगर, सदर बाजार, महामंदिर सीएचबी और शास्त्रीनगर में केस दर्ज है। वहीं दूसरे नकबजन प्रदीप उर्फ प्रहलाद के खिलाफ शहर के सदर कोतवाली के अलावा अजमेर के ब्यावर सिटी में दो केस हो रखे है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
नकबजनों को पकड़ऩे में पुलिस की इस टीम में एएसआई मनोज कुमार, अनिल कुमार, कांस्टेबल बद्रीराम, पिंटू सिंह, बिरजूसिंह, छगनाराम, राधेश्याम एवं माधाराम थे।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026