Doordrishti News Logo

सीएसटी का मकान पर छापा,मादक पदार्थ के साथ 2.53 लाख बरामद

मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

जोधपुर, कमिश्नरेट की स्पेशल टीम और राजीव गांधी नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नयापुरा चौखा गांव में एक रहवासीय मकान पर रविवार को रेड दी। मकान में मादक पदार्थ के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.53 लाख रूपए भी जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया गया और अब पूछताछ की जा रही है।

सीएसटी प्रभारी एएसआई प्रकाशराम ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि नयापुरा चौखा में रहने वाले सोहन राम पुत्र मानाराम विश्रोई के घर पर मादक पदार्थ की खेप आई है। इस पर टीम में शामिल हैडकांस्टेबल गंगासिंह, कांस्टेबल इमरान खां, थानाराम, विशनाराम, रतनलाल के साथ ही राजीव गांधी नगर थानाधिकारी अनिल यादव के साथ टीम ने उसके मकान पर रेड दी। आरोपी के घर की तलाश में पुलिस को 1.350 ग्राम अफीम का दूध, दो किलो अवैध डोडापोस्त का चूरा और 2 लाख 53 हजार 700 रूपए जब्त किए गए। आरोपी लुणावास खारा झंवर हाल नयापुरा चौखा निवासी सोहनराम पुत्र मानाराम को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026