Doordrishti News Logo

अधिकाधिक जरूरतमन्दों को करें लाभान्वित-डॉ.सुभाष गर्ग

  • फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक
  • अधिकारियों को दिए निर्देश
  • सामाजिक सरोकारों से जुड़ी योजनाओं पर खास फोकस
  • लोक सेवा की भावना से निभाएं दायित्व
  • पात्र जन को लाभान्वित करने में देरी न करें

जोधपुर,जिले के प्रभारी मंत्री, तकनीकि शिक्षा, आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ जरूरतमन्दों तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया है और कहा है कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ी योजनाओं से अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभान्वित करें।

प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार को जोधपुर कलक्ट्री सभा कक्ष में फ्लेगशिप योजनाओं की प्रगति के संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह आह्वान किया।

 अधिकाधिक जरूरतमन्दों को करें लाभान्वित-डॉ.सुभाष गर्ग

प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

प्रभारी मंत्री ने फ्लेगशिप योजनाओं की अब तक की प्रगति के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों से विभागवार एवं क्षेत्रवार जानकारी ली और इनके बारे में उपस्थित जन प्रतिनिधियों से फीडबैक भी लिया और इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए।

शेष रहे परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़़ें

प्रभारी मंत्री ने जिले में लोक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए व्यापक निर्देश देते हुए विशेषकर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से शेष रहे परिवारों को जोड़ने का काम प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए और कहा कि इसके लिए विद्यालयों के सहयोग से जानकारी पहुंचाने के साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशाओं आदि के माध्यम से प्रेरक माहौल जगाते हुए प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए। आम जन की सेहत रक्षा की इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

बेहतर कनेक्टीविटी पर जोर

उन्होंने इससे संबंधित पोर्टल के लिए बेहतर एवं नियमित कनेक्टीविटी सुनिश्चित करने के लिए सूचना प्रौ़द्योगिकी एवं संचार विभाग को  निर्देशित किया। लोगों की सुविधा के लिए ई-मित्रों में शिकायतें आने पर जांच कर तत्काल कार्यवाही करते हुए एसे ई-मित्र केन्द्रों को ब्लेक लिस्टेड करने के निर्देश भी दिए।

पात्र जन को लाभान्वित करने में देरी न करें

उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं अन्य सरकारी योजनाओं में पात्र जन को लाभान्वित करने की गतिविधियों में तेजी लाने पर बल दिया और कहा कि इस दिशा में व्यावहारिक प्रक्रिया अपनाते हुए जनसेवा की भावना से लोगों को लाभान्वित किया जाना चाहिए।

हर स्तर पर हो व्यापक प्रचार-प्रसार

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आम जन के उत्थान एवं सामुदायिक विकास की योजनाओं एवं जिले के समग्र विकास तथा क्रियान्वित की जा रही गतिविधियों की जानकारी से विधायकों को भी समय-समय पर अवगत कराया जाना चाहिए ताकि जन प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में संचालित कार्यों की जानकारी हो सके। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे अपनी विभागीय गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर फोकस करें ताकि उपलब्धियां भी सामने आएं और आम जन को विभाग की योजनाओं की जानकारी भी मिलती रहे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी साझा करें। इससे सुशासन के साथ ही पारदर्शिता को भी संबल प्राप्त होगा और विभाग की बेहतर एवं लोकोन्मुखी छवि भी सामने आएगी।

लोक सेवा की भावना से निभाएं दायित्व

प्रभारी मंत्री ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर अपनी ओर से पहल करते हुए इन योजनाओं से पात्र जन को जोड़ने के लिए व्यापक प्रयास करने चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि बेवजह कोई काम अटके नहीं और पात्र लोगोें को उनके भले की योजना का लाभ बिना किसी दिक्कत के सहजता से प्राप्त हो जाए। उन्होंने योजनाओं से संबंंधित अपडेशन नहीं होने को गंभीर बताया और कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

हैल्पलाईन का सुझाव

प्रभारी मंत्री ने सामाजिक सरोकारों की योजनाओं के लिए विभागीय स्तर पर हैल्पलाईन संचालित करने का सुझाव दिया और कहा कि इससे व्यापक स्तर पर सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं।

इस अवसर पर प्रभारी सचिव जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता तथा अन्य अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने पॉवर पॉइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से फ्लेगशिप योजनाओं एवं विभागीय प्रगति के बारे में जानकारी दी।

बैठक में शहर विधायक मनीषा पंवार, महापौर कुन्ती देवड़ा,अयूब खान, सलीम खान,नरेश जोशी, जिले के प्रभारी सचिव जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, जेडीसी डॉ.इन्द्रजीत यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल,अतिरिक्त जिला कलक्टर-प्रथम मदनलाल नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर-द्वितीय राजेन्द्र डांगा,अतिरिक्त कलक्टर (शहर) रामचन्द्र गरवा सहित नगर निकायों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जन समस्याओं को सुना

प्रभारी मंत्री ने बैठक के बाद केलेक्ट्रेट सभा कक्ष के बाहर जनता की समस्याओं को सुना तथा इनके यथोचित निराकरण के लिए जिला कलक्टर एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026