फेसबुक पर पहचान के बाद महिला को दुकान में काम दिलाने का झांसा, यौनशोषण
जोधपुर, जिला पश्चिम में एक महिला को रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाले शख्स ने दुकान में काम दिलाने के बहाने अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। अब वह उसे वीडियो के नाम पर डरा रहा है। पीडि़ता ने शुक्रवार को एक थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पीडि़ता की इस दुकानदार से फरवरी में फेसबुक पर पहचान हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अब अनुसंधान आरंभ किया है।
पुलिस के अनुसार एक महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी जान पहचान फरवरी में फेसबुक पर एक शख्स के साथ हुई थी। उसने फेसबुक पर बताया कि वह उसे दुकान में काम पर लगा देगा। तब वह झांसे में आ गई। कुछ दिन पहले महिला अपने गांव से जोधपुर आई और काम के लिए कहा। रात का समय होने पर दुकानदार ने कहा कि वह दुकान बंद कर रहा है और वह उसके घर पर आ जाए। इस पर महिला उसके घर पर चली गई। जहां पर उससे दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता आरोप है कि दुकानदार ने उसके साथ मारपीट की और वीडियो भी बना डाला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

