नारकोटिक्स का रहवासीय मकान में छापा: 1. 5 क्विंटल डोडा चूरा बरामद
- तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागा
- भीलवाड़ा से आने की संभावना
जोधपुर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने बाड़मेर के चौहटन स्थित नवतला राठौड़ान गांव में एक मकान पर छापा मारकर वहां से 100.556 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त का चूरा बरामद किया है। तस्कर टीम के हाथ नही लगा है। संभवत: यह डोडा पोस्त चूरा भीलवाड़ा से लाया गया है। ब्यूरो की टीम इसमें अब पता लगाने का प्रयास कर रही है।
ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक एसडी जंबोटकर ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि बाड़मेर जिले के चौहटन तहसील में नवतला राठौड़ान गांव में रहने वाले थानाराम पुत्र थान सिंह के रहवासीय मकान पर अवैध रूप से डोडा पोस्त लाया गया है। इस पर ब्यूरो टीम ने पुख्ता सूचना पर उक्त मकान पर छापा मारा। वक्त घटना थानाराम और घर के अन्य सदस्य वहां नहीं मिले। जो संभवत: भनक लगने पर अंधेरे में भाग गए।
ब्यूरो की टीम ने तलाशी ली तब वहां से प्लास्टिक बोरों में भरा 1 क्विंटल 556 किलोग्राम डोडा पोस्त का चूरा बरामद किया। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि यह डोडा पोस्त का चूरा भीलवाड़ा से लाया गया है। मारवाड़ के पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में अवैध डोडा पोस्त की खेप पहुंच रही है। फिलहाल नामजद किए गए आरोपी की अब तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

