Doordrishti News Logo

3 थाना क्षेत्रों में कर्फ़्यू हटाया, शेष में जारी, प्रातः 7 से शाम 7 बजे तक रहेगी छूट

जोधपुर, शहर में कुछ क्षेत्रों से कर्फ़्यू हटा दिया गया है जबकि कई क्षेत्रों में कर्फ़्यू की अवधि को आगामी आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त राजकुमार चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस थाना उदयमंदिर, देवनगर व प्रताप नगर के सम्पूर्ण क्षेत्र से कर्फ़्यू हटा दिया गया है जबकि जिला पूर्व के थाना सदर कोतवाली, सदरबाजार, नागोरी गेट, खाण्डाफलसा का सम्पूर्ण क्षेत्र एवं जिला पश्चिम के थाना प्रताप नगर सदर, सूरसागर, सरदारपुरा के सम्पूर्ण क्षेत्र में कर्फ़्यू की अवधि 10 मई को प्रातः 7 बजे से अग्रिम आदेश तक बढ़ा दिया गया है।

इस दौरान 10 मई से प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक कर्फ़्यू में पूर्ण छूट दी गई है। छूट की अवधि के दौरान बाजार व समस्त संस्थान सामान्य दिनों की तरह संचालित हो सकेंगे।आदेश के अनुसार रात्रिकालीन कर्फ़्यू में चिकित्सकीय आपातकाल, चिकित्सा सेवा से सम्बन्धित कर्मी व पत्रकार/ मीडियाकर्मियों द्वारा परिचय पत्र/दस्तावेज दिखाने पर अनुमति होगी। समाचार पत्र वितरक (हॉकर्स) को समाचार पत्र वितरण की अनुमति होगी। अन्य विशेष परिस्थितियों में अति-आवश्यक होने पर कर्फ़्यू में निकलने के लिए सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त व सम्बन्धित थाना अधिकारी से अनुमति प्राप्त की जा सकेंगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026