Doordrishti News Logo

जिले में 8 से 15 मई तक चलेगा डेंगू रोधी अभियान

घर-घर सर्वे कर बुखार के रोगियों को किया जाएगा चिह्नित

जोधपुर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम के मद्देनजर जिले में 8 से 15 मई तक डेंगू रोधी अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान जिले में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि बैक्टीरिया जनित रोगों के रोकथाम व नियंत्रण के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा ने बताया इस अभियान की तैयारियों को लेकर ब्लॉक स्तर पर समस्त चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियो को जिला स्तर से दिशा निर्देश जारी किये जा चुके है। इसके अन्तर्गत आशा, एएनएम की टीमें घर-घर सर्वे कर  मलेरिया,डेंगू,चिकनगुनिया के केसेज एवं हाई रिस्क क्षेत्र चिह्नित करेंगी।

क्षेत्रवार सर्वे एवं सुपरवाइजरी दल गठित

उप मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि अभियान से जुड़ी गतिविधियों के आयोजन के लिए सर्वे एवं सुपरवाईजरी दल गठित किए गए हैं। अभियान में टीमों द्वारा घर-घर सर्वे कर बुखार के रोगियों की रक्त पट्टिका संचयन,कूलर,टंकी आदि को चेक कर लार्वा नष्ट करने का काम किया जायेगा। क्षेत्र में एन्टी लार्वल, सोर्स रिडक्शन एवं एन्टी एडल्ट गतिविधियां संपादित की जाएंगी।

बचाव एवं रोकथाम के प्रति लोक जागरण है मुख्य उद्देश्य

डॉ.सांखला ने बताया की इस अभियान के दौरान बुखार के रोगियों के सेम्पल लिये जायेंगे व रोगियों को चिह्नित कर उनका उपचार किया जायेगा। 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जायेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य डेंगू से बचाव तथा रोकथाम के प्रति जनजागृति पैदा करना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सभी बीसीएमओ एवं चिकित्सा प्रभारियों को नियमित एन्टी लार्वा गतिविधियों का आयोजन करने एवं सर्वे टीमों की मोनिटरिंग करने के निर्देश जिला स्तर से जारी किये जा चुके हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

जमा पानी खाली कर नियमित सफाई करें:-
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों में पानी से भरे कूलर, परिण्डे, छतों पर रखे खाली पडे टायर, बर्तन,गमले की प्लेट आदि को नियमित रूप से खाली कर सफाई करें, जिससे डेंगू के लार्वा पैदा न हों और हम इस डेंगू, मलेरिया की चैन को तोड़ सकें।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026