Doordrishti News Logo

शेरगढ़ मेें केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर, जिले के बालेसर के शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने की मांग को लेकर वीर शहीद वेलफेयर संस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री,रक्षा मंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

वीर शहीद वेलफेयर संस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी डा. मनोज कुमार खेमादा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा और बताया कि शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कई वीर शहीदों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और आज भी सैनिक देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात हैं।

वीरांगनाओं के बच्चों को मिले गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा

ज्ञापन में बताया गया कि इन सैनिकों और वीर शाहिदों की वीरांगनाओं के बच्चों को डिफेंस और गुणवता पूर्वक शिक्षा देने के लिए केंद्रीय विद्यालय खोला जाए। इस अवसर पर वीर शहीद वेलफेयर संस्थान के गोपाल सिंह इंदा, अनिल पालीवाल, नरेंद्र द्विवेदी, महेश सिहांदा, भवानी सिंह, कालू सिंह,किशोर शर्मा, विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026