मुख्यमंत्री वोटबैंक की राजनीति कर रहे हैं-पूनिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की प्रेसवार्ता
जोधपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा जोधपुर में हुए दंगों का ठीकरा भाजपा पर मड़े गये आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। इसलिए इन लोगों का संरक्षण करते हैं, इसमें मुख्य मंत्री का दोहरा चरित्र साफ नजर आता है। पूनिया बुधवार को जोधपुर आए वे शहर में हुए दो गुटों झगड़े पर सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि करौली से लेकर जोधपुर की घटनाओं में जिस तरीके से असामाजिक तत्वों को संरक्षण मिला है उसके कारण ये घटना बढ़ती जा रही हैं।
देश में तिरंगा व भगवे का सम्मान है जहां वन्देमातरम व भारत माता के नारे सहज रूप से लगाये जाते हैं। अब्दुल हमीद, अफाक उल्ला खान एवं एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धा से याद करते है लेकिन पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगते है तो बहुसंख्यक लोगों की भावनाएं आघात होती है। जिस पार्टी ने सत्ता की भूख में देश के विभाजन को स्वीकार किया। कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक का तृष्टीकरण कर साम्प्रदायिकता का बीज विभाजन के समय से डाला। 1885 की कांग्रेस की तृष्टीकरण की राजनीति के कारण कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी 52 से 55 वर्षो तक राज में रही परन्तु आज रीजनल पार्टी से भी पिछड़ गई है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में कांग्रेस ने राशन वितरण में भी भेद भाव किया। पीएफआई को कोटा में जुलुस की परमिशन दी गई परन्तु हिन्दू नववर्ष एवं रामनवमी के समय धारा 144 लगा दी गई। लाखों कार्यकर्ताओं पर 107 व 116 के तहत कार्यवाही की। यह साफ तौर पर है कि जोधपुर में भी ऐसे कई लोग जो निर्दोष है उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेस शासन में भगवा लहराना अपराध है। लोकतंत्र को सबसे ज्यादा खतरा प्रदेश में है।
दंगा को संतुलित करने में लगी है गहलोत सरकार
दोष एक ने किया लेकिन बाकि निर्दोषों को भी पकड़ के यह साबित कर रहे कि दोनों तरफ से गलती हुई है। पूरे घटना में दूसरा पक्ष कोई था नहीं एक पीड़ित पक्ष था और एक प्रताड़ित करने वाला पक्ष था। सरकार का कार्यवाही करने का एवं देखने का नजरिया अलग-अलग है। प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत कांग्रेस के चिंतन शिविर में यह चिंतन करें और अपना राजधर्म निभाएं।
पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत गैर जिम्मेदारान बयान देकर जनता को गुमराह कर रही है और उनका मनोबल गिरा रही है। जबकि जोधपुर उनका गृह नगर है ऐसे में उनको जोधपुर आकर स्थिति का जायजा लेना चाहिये था।
इस अवसर पर सर्किट हाउस में पूनिया के साथ राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा,महेन्द्र मेघवाल,डा.करणीसिंह खींची, भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, संजय चंदीरमानी मौजुद थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

