Doordrishti News Logo

इंटरनेट सेवा हालात सामान्य होने पर बहाल होने की संभावना: फिलहाल रहेगी रद्द

  • अब तक 29 दुपहियां और 21 चार पहिया वाहन हुए क्षतिग्रस्त
  • 13 भवनों और 5 दुकानों को पहुंचा नुकसान

जोधपुर, शहर में सोमवार की रात को उपजे धार्मिक उन्माद के बाद मंगलवार को लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इसमें कई भवनों, दुकानों और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसका आंकलन प्रशासन की तरफ से प्रथम तौर पर आज किया गया। इंटरनेट सेवा की बहाली पर फिलहाल हालात सामान्य होने पर ही बहाल होने की संंभावना है। अभी सेवएं रद्द ही रहेगी।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी बुधवार की देर रात जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवासिंह घुमरिया की तरफ से मीडिया को दी गई। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि शहर में विवाद के बाद आज प्रशासन की तरफ से सर्वे कराया गया। इसमें पाया गया कि अब तक 13 भवनों और पांच दुकानों को क्षति पहुंची है। इसके अलावा 29 दुपहियां और 21 चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनके नुकसान का आंकलन और मुआवजे को लेकर सरकार के पास में भिजवाया जाएगा। सर्वे का कार्य एडीएम तृतीय की तरफ से अभी भी किया जा रहा है। वहीं जिला कलेक्टर ने इंटरनेट सेवा के बारे में जानकारी दी कि फिलहाल यह रद्द रखी जाएगी। स्थिति सामान्य होने या ऐसा लगने पर जल्द की इसे बहाल किया जाएगा।

इधर संवाददाताओं को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवासिंह घुमरिया ने बताया कि दोषी लोगों का बख्शा नहीं जाएगा। आज दिन में सर्व समाज कमेटी की बैठक में गतिरोध बना रहा था। जिसमें एमपी एमएलए शामिल हुए थे। एमपी द्वारा आमरण अनशन को कहा गया था, जिसे उन्होंने अभी स्थिगित कर दिया है। निर्दोषों पर कोई सख्ती नहीं रहेगी। मगर दोषियों को दंड जरूर मिलेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026