Doordrishti News Logo

कर्फ्यू 6 मई तक बढ़ाया

उदयमन्दिर के आंशिक क्षेत्र में छूट

जोधपुर, शहर में 3 मई को लगाए गए कर्फ्यू की अवधि उदयमन्दिर थाना के आंशिक क्षेत्र को छोड़कर 6 मई तक बढ़ा दिया गया है। पुलिस उपायुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट मुख्यालय एवं यातायात राजकुमार चौधरी ने एक आदेश जारी कर अवगत कराया कि 3 मई से जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र में लगाये गये कर्फ्यू की अवधि जिला पूर्व के थाना उदयमंदिर के अांशिक क्षेत्र राईका बाग रोड़वेज बस स्टेण्ड व राईका बाग रेल्वे स्टेशन को छोड़कर शेष उदयमंदिर थाना क्षेत्र, सदर कोतवाली, सदर बाजार, नागौरी गेट एवं खाण्डा फलसा का संपूर्ण क्षेत्र और जिला पश्चिम के थाना प्रताप नगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर, सूरसागर एवं सरदारपुरा के संपूर्ण क्षेत्र में 6 मई-2022 की मध्यरात्रि 12 बजे तक बढा दी गई है।

कर्फ्यू 6 मई तक बढ़ाया

आदेश के तहत कर्फ्यू के दौरान विभिन्न विद्यालयों की परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में शरीक होने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं परीक्षा कार्य में लगे स्टॅाफ को आने-जाने की छूट होगी। चिकित्सकीय आपातकाल, चिकित्सा सेवा से संबंधित कर्मी, बैंककर्मी, न्यायिक सेवाओं से संबंधित पदाधिकारी, कर्मचारी व पत्रकार, मीडियाकर्मियों द्वारा परिचय पत्र, दस्तावेज दिखाने पर अनुमति होगी। समाचार पत्र वितरक(हाकर्स) को समाचार पत्र वितरण की अनुमति होगी। अन्य विशेष परिस्थितियों में अति आवश्यक होने पर कर्फ्यू में निकलने के लिए संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त व संबंधित थानाधिकारी अनुमति प्रदान कर सकेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026