जोधपुर की 158 गौशालाओं के लिए 27 करोड़ 46 लाख की अनुदान राशि स्वीकृत
- जिला स्तरीय गोपालन विभाग समिति की बैठक आयोजित
- जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की ओर से गौशालाओं की अनुदान राशि की दुसरी किस्त को दी स्वीकृति
जोधपुर, राजीव गांधी सेवा केन्द्र में शुक्रवार को जिला स्तरीय गोपालन विभाग समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता कर रहे थे।
बैठक में जिला कलक्टर द्वारा जोधपुर के 158 गौशालाओं को राज्य सरकार की ओर से 27 करोड़ 46 लाख की अनुदान की दूसरी किस्त की स्वीकृति दी गयी। संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ संजय सिंघवी ने बताया कि इस अनुदान राशि के अंतर्गत जिले की गौशालाओं में छोटे गोवंशों के लिए 20 रूपये प्रतिदिन तथा बड़े गौवंशों के लिए 40 रूपये प्रतिदिन की अनुदान राशि दी जायेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष राज्य सरकार की ओर से गौशालाओं को अनुदान राशि दी जाती है। इसकी पहली किस्त में 25 करोड़ 92 लाख की राशि दी जा चुकी है। एडीएम तृतीय हेमेन्द्र नागर ने बताया कि जिले की चारे की समस्या के समाधान के लिए जिला कलक्टर के निर्देशानुसार चारा डिपो संचालन हेतु सभी तहसीलदारों द्वारा डीएमआईएस पोर्टल पर जाकर संचालन संस्थान द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर कलेक्टर द्वारा स्वीकृति दी जायेगी। इसके अंतर्गत चारा परिवहन पर राज्य सरकार के निर्धारित मापदण्डों अनुसार अनुदान दिया जायेगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

