पुलिस, अब तक आधा किलो चांदी और 26 ग्राम सोना ही बरामद
- आरोपी को लेकर जोधपुर पहुंची
- गुरुवार फिर किया जाएगा कोर्ट में पेश
जोधपुर, शहर के आशापूर्णा सिटी से गत बुधवार को ज्वैलर अनिल सोनी के अपहरण एवं मर्डर के मामले में गिरफ्तार पाक विस्थापित आरोपी राजू माली की रिमाण्ड अवधि गुरूवार को समाप्त होने पर पुलिस उसे फिर जोधपुर लेकर आ गई। गुरूवार को कोट में पेश कर और रिमाण्ड पर ले सकती है। पुलिस ने अब तक की रिमाण्ड अवधि में उसके खून से सने कपड़े, कार, हत्या में प्रयुक्त कैँची आदि को जब्त करने के साथ अब तक आधा किलो चांदी के जेवरात और 26 ग्राम तक सोना बरामद किया है। सोने की चार अंगुठियां का वजन 26 ग्राम के करीब है। जांच में सामने आ रहा है कि अनिल सोनी के पास में दो से तीन किलो चांदी के जेवर और सोने करीबन 3 सौ ग्राम के आस पास जेवर थे। सोने के आइटम को ढूंढने में पुलिस की पसीने छूट रहे है। उसने चलती बस से ज्वैलरी आइटमों को फेंंक दिया था। उसे गुरूवार को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को पाल बालाजी के सामने बालाजी नगर निवासी अनिल सोनी पुत्र भंवरलाल सोनी का उसके परिचित पाक विस्थापित गांगाणा निवासी राजेश उर्फ राजू माली ने बहला फुसला कर अपहरण कर अपने साथ ले गया था। जूस में नशे अथवा नींद की गोलियां डालकर उसे बेहोश कर कैंची से गोद कर हत्या कर दी थी। बाद में शव को उदयपुर की तरफ लेकर गया। रणकपुर के मगघा घाटा में उसके शव को जला दिया था। आशंका है कि उसे जीवित अवस्था में ही जलाया गया था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आने से इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

