दलित महिला को बहला फुसला कर बंधक बनाकर दुष्कर्म
जोधपुर, जिले के एक गांव में दलित महिला को बहला फुसला कर ले जाने और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाने के साथ अब अग्रिम जांच आरंभ की है। पीडि़ता शादीसुदा है। पुलिस ने बताया कि गांव की रहने वाली 25 साल की दलित महिला ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके गांव का रहने वाला एक व्यक्ति उसके पास आया और किसी काम से अपने साथ लेकर गया। जहां गांव में एक कमरे पर बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मामला कुछ रोज पहले का है। पीडि़ता ने रविवार को इस बारे में मामला दर्ज करवाया है। उसका मेडिकल करवाया गया है, अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

