Doordrishti News Logo

निजी बस ऑपरेटर प्रतिस्पर्धा में लगे, रोडवेज परिचालक ने चलाई मुहिम

रोडवेज संचालन बना प्रतिष्ठा का सवाल

जोधपुर, शहर से संचालित एक रोडवेज बस अब प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। इस बस सेवा के शुरू होने के बाद निजी बस ऑपरेटरों में तो खलबली मची ही है,साथ वे प्रतिस्पर्धा का रूख अख्तियार करने के साथ रोडवेज को पूरी तरह डुबाने में लगे हैं। मगर एक परिचालक ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर रोडवेज संचालन को लेकर अच्छी मुहिम शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जोधपुर से वाया फलसूंड होते हुए बाड़मेर जिले के शिव तक की रोडवेज बस सेवा पहली बार शुरू होने के साथ ही प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। प्राइवेट बस संचालकों ने इसे बंद कराने की कोशिश शुरू कर दी है। इस रोडवेज बस सेवा को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के लोगों के बीच सोशल मीडिया पर जोरदार अभियान चलाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं कि चाहे थोड़ा ज्यादा किराया देना पड़े रोडवेज को सफल बनाया जाए, ताकि पहली बार शुरू हुई सुविधा बरकरार रह सके। यह पहला मौका है जब एक बस सेवा के लिए इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है।

13 अप्रैल से शुरू हुई बस सेवा

जोधपुर से शिव के लिए रोडवेज बस सुबह सात बजे रवाना होती है। बालेसर, शेरगढ़, फलसुण्ड, उण्डु, भियाड़ होते हुए शिव जाती है। दोपहर में 1.10 बजे शिव से रवाना होकर शाम छह बजे जोधपुर पहुंचती है। यह सेवा 13 अप्रैल से शुरू हुई। रोडवेज बस सेवा शुरू होते ही इस रूट पर पहले से चल रहे प्राइवेट बस संचालकों में खलबली मच गई।

उन्होंने रोडवेज के आगे-आगे एक बस चलाना शुरू कर दिया और किराया भी काफी कम कर दिया। इसके बाद रोडवेज बस परिचालक भवानी सिंह भाटी ने सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया। उनके इस अभियान को लोगों की तरफ से भी भरपूर सहयोग मिलना शुरू हुआ। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में यह मैसेज वायरल होना शुरू हो गया। भाटी का कहना है कि प्राइवेट बस संचालकों ने नाक में दम कर रखा है। लेकिन हम डटे हुए हैं।

उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर इस सेवा के समर्थन में लोग अपने स्तर पर अभियान चला रहे हैं।
फिलहाल इस बस सेवा को अच्छा समर्थन मिल रहा है। सवारियां भी ठीक मिलना शुरू हो गई हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026