Doordrishti News Logo

पृथ्वी है तो हम है, इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य- राठौड़

पृथ्वी दिवस पर चित्रकला,भाषण एवं पौंधारोपण कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर, पृथ्वी है तो हम हैं, इसकी सुरक्षा और रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। यह विचार ऐष्वर्या काॅलेज के चेयरमैन भूपेन्द्रसिंह राठौड़ ने पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। यह कार्यक्रम एनसीसी 3 राज गर्ल्स बटालियन और 4 राज एयर एनसीसी के तत्वावधान में काॅलेज में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ ऋषि नेपालिया ने कहा कि हम चाहें तो रोज कुछ न कुछ करके पृथ्वी के रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। जैसे पाॅलीथिन का प्रयोग न करके, स्वच्छता को अपना कर एवं अपने घरों में पौधरोपण कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया वे काॅलेज के हर गतिविधियों में भाग लें।

पृथ्वी है तो हम है, इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य- राठौड़

इस अवसर पर 3 राज गर्ल्स एनसीसी बटालियन की ऑफिसर हेमलता नथावत ने कार्यक्रम का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में पृथ्वी दिवस को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण एवं पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 3 राज गर्ल्स एनसीसी बटालियन कैडेट्स और 4 राज एयर एनसीसी के कैडेट्स ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। वहीं पृथ्वी को कैसे बचाया जा सके इसके बारे में उन्होंने अपने सुझाव पोस्टर बनाकर एवं भाषण प्रस्तुत कर दिए। इस अवसर पर काॅलेज के सभी स्टाफ एवं विभागाध्यक्ष मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचलान 3 राज गर्ल्स एनसीसी बटालियन की कैडेट्स दिक्षा चांदावत ने किया। कार्यक्रम के अंत में 4 राज एयर एनसीसी के ऑफिसर डाॅ. राजेष चौधरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026

VVIP विजिट पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन सा रूट रहेगा बंद

April 20, 2026