पानी लेने गया, सरदार अलमारी से लाख रूपए ले उड़े
अलमारी का लॉक सही करने आए दो सरदार
जोधपुर, शहर के महामंदिर इलाके खटिकों का बास में एक घर में अलमारी का लॉक ठीक करने के बहाने दो सरदार एक लाख रूपए ले उड़े। परिवादी उनके लिए पानी लेने गया तो उन्होंने हाथ की सफाई दिखा दी। जाने पर रूपए चोरी का पता लगा। अब इस बारे में महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है। अज्ञात सरदारों का हुलिया के आधार पर तलाश की जा रही है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि घटना में खटिकों का बास निवासी धीरज पुत्र ओमप्रकाश खींची की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके घर की अलमारी का लॉक खराब होने पर उसने गली से निकल रहे दो सरदारों को बुलाया था। यह लोग अलमारी का लॉक ठीक कर रहे थे। इसी बीच वह उनके लिए पानी लेने गया। तब उन्होंने हाथ की सफाई दिखाते हुए अलमारी में रखे एक लाख रूपए उड़ा लिए। सरदारों के जाने के बाद घटना का पता लगा। तब तक काफी देर हो गई। पुलिस ने बताया कि अब सीसीटीवी फुटेज से सरदारों की हुलिआ के आधार पर तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

