एमडीएमएच में मरीजों को नहीं मिल रहे प्लेटलेट्स
जोधपुर,पश्चिमी राजस्थान सबसे चिकित्सालय मथुरादास माथुर अस्पताल के ब्लड बैंक से मरीजों को रेंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) और फ्रेस फ्रोजन प्लाज्मा (एफएफपी) ही नहीं मिल रही है। कारण कि ब्लड बैंक में रखी दोनों क्रायो-फ्यूज मशीन खराब पड़ी है। इसके कारण आरडीपी बन ही नहीं पा रही है। इधर अस्पताल प्रशासन न तो मशीन ठीक करा पा रहा और न ही ब्लड बैंक का एसी। इसके चलते दूसरी मशीनों के खराब होने का भी अंदेशा है। हाल यह है कि दुर्घटना में घायल,भर्ती मरीजों को आरडीपी की जरूरत होती है, इसके बावजूद प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।
जानकारी के अनुसार ब्लड बैंक द्वारा दो से तीन बार मशीन को सही कराने के लिए लिखा जा चुका है, लेकिन प्रशासन ने कंपनी को एक पत्र लिखकर इतिश्री कर ली है। इधर, ब्लड बैंक में आरडीपी लेने वालों की कतार लगी हुई है।अस्पताल अधीक्षक डॉ एमके आसेरी का कहना है कि तीन दिन पहले ब्लड बैंक प्रभारी मेरे पास आई थी उन्होंने कंपनी प्रभारी ने आकर मशीन सही करने की बात कही थी। मशीन ठीक नहीं है तो एक-दो दिन में ठीक हो जाएगी। तब तक एमजीएच और उम्मेद से आरडीपी की व्यवस्था कर रहे हैं। हमारे पास कुछ आरडीपी हैं। जबकि हकीकत यह है कि कंपनी का भुगतान नहीं होने के चलते कंपनी इंजीनियर मशीनें सही करने नहीं आ रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

