जोधपुर का तस्कर हरियाणा में गिरफ्तार,जोधपुर लाने पर चकमा देकर फरार
जोधपुर, हरियाणा पुलिस ने जोधपुर के एक तस्कर को हरियाणा में आठ किलो अफीम के साथ पकड़ा। यहां पर कड़ी से कड़ी जोडऩे के लिये पुलिस उसको जोधपुर लेकर आयी।
तस्कर पुलिस वालों को बहला फुसला कर अपने घर ले गया जहां पर परिवार जनों ने पुलिस दल को बंधक बनाकर आरोपी तस्कर को घर से भगा दिया। घटना के बाद किसी प्रकार बाहर निकले पुलिस दल ने आरोपी तस्कर के परिवारजनों के खिलाफ साजिश रचकर राजकार्य में बाधा पहुंचाकर तस्कर को फरार कराने का मुकदमा कुड़ी भगतासनी थाने में दर्जकराया।
थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि हरियाणा के हिसार थाने के सदर थाने में तैनात एएसआई सुभाषचन्द्र की ओर से यह मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि जोधपुर के मीरानगर झालामंड निवासी घेवरराम विश्नोई को आठ किलो मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। जिसमें नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस उसे लेकर जोधपुर आई थी। रात में वह पुलिस कर्मियों को अपनी बातों में उलझाकर घर ले गया। वहां आरोपी घेवरराम के घर पर उसकी पत्नी संतोष. रिश्तेदार दिनेश पुत्र जोगाराम, सुरती पत्नी जोगाराम, बंशीलाल पुत्र भाकराम,फरसाराम, स्वरूप पुत्र भाकरराम और तीन चार अन्य रिश्तेदारों ने पुलिस कर्मियों को बंधक बनाकर आरोपी को फरार कर दिया। किसी प्रकार तस्कर के घर से बाहर निकलकर हिसार पुलिस ने पहले अपने स्तर पर तलाश की और बाद में पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी को घटना की जानकारी दी। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

