Doordrishti News Logo

मारवाड़ तपने लगा भट्टी की तरह, उष्ण लहर चलने के आसार

जोधपुर, पश्चिमी राजस्थान अब चैत्र माह में भट्टी की तरह तपने लगा है। उष्ण लहर चलने के आसार बने हैं। दिन में सूर्यदेव का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। रात का तापमान भी बढऩे लगा है जिससे गर्मी बेचैन करने लगी है। दिन में सडक़ें सूनी होती जा रही हैं। लोगबाग केवल जरूरी काम से बाहर आते जाते नजर आते हैं। ठंडी चीजों पर लोगों का आसारा टिका है। मारवाड़ में कई स्थानों पर पारा 42 डिग्री पार ही चला आ रहा है। सबसे ज्यादा भीषण गर्मी बाड़मेर 44 डिग्री तापमान से दोपहर में धोरे भी चमक बिखेर रहे हैं। जोधपुर, जालोर,पाली सिरोही और जालोर में पारे में बढ़ोत्तरी जारी है। जोधपुर में आज दिन में पारा 42 डिग्री को छू गया। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच फिलहाल इससे राहत के आसार नजर नहीं आ रहे है। लू चलने की संभावना भी जताई जाती है।

मारवाड़ के धोरे इन दिनों खूब तप रहे हैं। सूर्यदेव सुबह से ही अपना रंग दिखाना शुरू कर देते हैं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है सूर्यदेव की तेवर तीखे होते जाते हैं। दोपहर तक तो सडक़ों पर सन्नाटा पसर जाता है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों तक मौसम इसी तरह शुष्क बना रहेगा। साथ ही कई जिलों में उष्ण लहर चलने की संभावना है। लू का प्रकोप भी बना हुआ है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026