परिजन का आरोप डॉक्टर्स की लापरवाही ने ली जान
- उम्मेद अस्पताल में गर्भवती की मौत
- शव का मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
- एसडीएम नोर्थ कर रहे जांच
जोधपुर, शहर के उम्मेद अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसे तबीयत खराब होने पर अस्पताल लाया गया था। इधर परिजन ने अब अस्पताल के डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगााया। फिलहाल इस बारे में सीआरपीसी की धारा 176 में मर्ग की कार्रवाई कर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है।दोपहर बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। इधर सुबह परिजन और समाज के लोगों ने एमजीएच की मोर्चरी पर प्रदर्शन करने के साथ ही डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बोरानाडा स्थित चंद्रा कॉलोनी पाल मेला रोड की रहने वाली 22 साल की ममता पत्नी ताराचंद सैन आठ माह की गर्भवर्ती थी। 5 अप्रेल को उसकी तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसको लेकर उम्मेद अस्पताल पहुंचे थे। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। मगर रात को उसकी मौत हो गई। पति ताराचंद का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से ममता की जान गई है। उसकी शादी को तीन साल ही हुए थे और उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थी। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति ताराचंद की रिपोर्ट पर सीआरपीसी की धारा 176 में मर्ग दर्ज किया गया है।
खांडा फलसा थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। इसमें एसडीएम नोर्थ सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित की तरफ से तफ्तीश की जा रही है। मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई या अन्य कारण से इसका खुलासा तफ़्तीश के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पति की तरफ से दी गई शिकायत पर सीआरपीसी की धारा 176 में मर्ग की कार्रवाई की गई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

