Doordrishti News Logo

टैक्सटाइल फैक्ट्री के स्टोर इंचार्ज पर कपड़ा चुराने का आरोप

जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण की एक टैक्सटाइल फैक्ट्री से कपड़ा चोरी हो गया। फैक्ट्री मालिक की तरफ से स्टोर में इंचार्ज लगे युवक पर कपड़ा चुराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी गई है। कपड़ा हजारों रूपयों का बताया जाता है। फिलहाल बासनी पुलिस इसमें जांच कर रही है।

बासनी पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में सरस्वती नगर ए-198 में रहने वाले मेहूल पुत्र राजन अग्रवाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी एक टैक्सटाइल फैक्ट्री बासनी द्वितीय चरण में केएस फेब नाम से है। हाल में स्टोर से कपड़ा चेक करने पर पता लगा कि काफी कपड़ा गायब है। इस पर स्टोर इंचार्ज में लगे युवक से पूछताछ की गई तो वह संतोष जनक जवाब नहीं दे रहा। कपड़ा चुराने का उस पर संदेह जताते हुए रिपोर्ट दी गई है। बासनी पुलिस इस बारे में अब पड़ताल कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026