चेन स्नेचर को पावर बाइक देने वाला आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर, शहर की उदयमंदिर पुलिस ने चेन स्नेचर को पावर बाइक उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खुद भी शातिर लुटेरा रहा है। उसके खिलाफ कुचामन और शिवगंज में लूट के मामले सामने आए है। उदयमंदिर थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि गत दिनों शातिर चेन स्नेचर पूूनमचंद उर्फ पीयूष को गिरफ्तार किया गया था। उसने शहर में 15 चेन स्नेचिंग की वारदातें करना बताया था और 7 में असफल हुआ था। वारदात के लिए पावर बाइक का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने आज उसे पावर बाइक देने वाले साथी भूरटिया गली नंबर 7 सूरसागर निवासी गुलशन पुत्र दौलाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुलशन खुद भी लूट की वारदातों में शरीक रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

