Doordrishti News Logo

गणगौरी तीज 4 अप्रैल को, घर-घर गूंज रहे गवर माता के गीत

जोधपुर, शहर में होली के दूसरे दिन से घरों में शुरू हुए मां गौरी पार्वती के प्रतीक गवर माता का पूजन उत्सव की कड़ी में शुक्रवार को गंवर पूजन वाली तीजणियां घर घर घुड़ला लेकर पहुंची और गवर के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। एक पखवाड़े तक चलने वाले घुड़ला गवर पूजन उत्सव में चार अप्रैल को गणगौरी तीज मनाई जाएगी।

शहर भर में इन दिनों गणगौरी तीज को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर समाज की महिलाएं गणगौरी तीज को लेकर उत्साह में है। शहर के कई क्षेत्रों में महिला मंडल की ओर से गणगौर पूजन के प्रतीक तीजणियों में उत्साह नजर आया। रोजाना शाम को गवर माता की आरती के साथ मंगल गीत गाते हुए और नृत्य करते हुए क्षेत्र के परिचितों और रिश्तेदारों के घर घर जाती है। जहां पर गवर माता के पारपरिक गीत प्रस्तुत कर परिवार के सदस्य के लिए मंगल कामना की जाती है। इसके अलावा भी शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में भी गंवर माता के गीत गूंज रहे हैं। शाम होते ही तीजणियां एकत्र होकर गंवर माता के गीत सुनाने लगती है। घर घर दस्तक देकर मंगल गीत गाती हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026