परिवार गांव गया, चोर नगदी और जेवरात चुरा ले गए
जोधपुर, शहर के कमला नेहरू नगर स्थित डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में एक सूने मकान मेें अज्ञात चोरों ने गुजरी रात सेंध लगाकर वहां से नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। घर मालिक ने प्रतापनगर थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी है।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि कमला नेहरू नगर डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले अब्दूल फैजान खां पुत्र एजी खां ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता टूर्नामेंट के बाहर चल गए थे। बाद में वह लोग भी परिवार सहित करौली चले गए। सोमवार सुबह पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। इस पर वे यहां पहुंचे। अज्ञात चोरों ने घर की सीढिय़ों के रास्ते में गेट का ताला तोडऩे के साथ मुख्य द्वार का ताला भी तोड़ दिया। अंदर कमरे में सारा सामान बिखेर कर वहां 50 हजार की नगदी के साथ सोने का एक हार, कुछ अन्य आटइम के साथ चांदी के सिक्के आदि चोरी कर गए। प्रतापनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

