Doordrishti News Logo

तीन दिवसीय लोकनृत्य समारोह सम्पन्न

जोधपुर, आदिवासी लोक कलाकारों ने जोधपुर की धरती पर जीवन्त इतिहास रच दिया है। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला व राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से सोमवार की शाम इस लोक नृत्य संध्या का समापन समारोहपूर्वक हुआ।

तीन दिवसीय लोकनृत्य समारोह सम्पन्न

संध्या में तीनों दिन 14 राज्यों के आदिवासी लोक कलाकारों ने अपनी नृत्य कला का जादू बिखेर दिया। क़रीब 250 कलाकारों में छत्तीसगढ़ का गौर मारिया,त्रिपुरा का होजागिरी,ओडिसा का गौर,मध्य प्रदेश का गुडुमबाजा,हिमाचल के नाटी, गुजरात का डांगी,राजस्थान का गरासिया,उत्तराखंड का जौनसारी, तेलंगाना का लम्बाड़ी,महाराष्ट्र का सोंगी मुखोटे,लद्दाख का फ्लावर,जे एंड के का गोजरी व सिक्किम के तमांग शैलो नृत्यों ने अविस्मरणीय छाप छोड़ी।

तीन दिवसीय लोकनृत्य समारोह सम्पन्न

आरम्भ में अकादमी सचिव अनिल कुमार जैन व पटियाला के सचिव जगजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम प्रभारी कमलेश शर्मा ने कोरियोग्राफी की। अकादमी के रमेश कंदोई व अरुण पुरोहित ने संयोजन किया। संचालन प्रमोद सिंघल व बिनाका जैश ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026