- इंजीनियरिंग व वाणिज्य विभाग जीते
- अंतर विभाग रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता
जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल खेलकूद संघ के तत्वावधान में यहां रेलवे स्टेडियम पर आयोजित अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को इंजीनियरिंग और वाणिज्य विभाग ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मंडल खेलकूद अधिकारी रवि मीणा ने बताया कि मंगलवार को पहले मैच में भंडार विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 39 रन बनाए जिसके जवाब में इंजीनियरिंग ब्रांच ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के दूसरे मैच में संकेत एवं दूरसंचार विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जितेंद्र 24 और अविनाश 21 के सहयोग से 112 रन बनाए वाणिज्य विभाग की ओर से प्रदीप और मोहम्मद वासिद ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में वाणिज्य विभाग की टीम ने चार विकेट रहते जीत दर्ज कर ली। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल बुधवार को इंजीनियरिंग व यांत्रिक तथा दूसरा वाणिज्य एवं विद्युत विभाग के बीच खेला जाएगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

एक ही दिन में 11 लाख की ठगी

चेहरे पर बिना चीरा लगाए टूटी हड्डियों को जोड़ा

सोलर प्लांट में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

