Doordrishti News Logo

रेल की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, कीटनाशक सेवन से युवक चल बसा

जोधपुर, शहर में गुरूवार रात को मंडोर स्थित आठ मील रेलवे ट्रेक पर रेल पटरियां पार करते एक वृद्ध रेल की चपेट में आ गया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर झंवर के लुणावास खारा में एक युवक ने भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया। अस्पताल में वह आज सुबह चल बसा। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपे।

मंडोर पुलिस ने बताया कि ओसियां तहसील के रतानियों की ढाणी स्थित बेरड़ों का बास निवासी कानाराम पुत्र फताराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता 70 साल के फताराम मंडोर आठ मील स्थित रेलवे ट्रेक से रेल पटरियां पार करते निकल रहे थे। तब अचानक से आई रेल की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में मर्ग दर्ज किया गया है।

शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। इधर झंवर पुलिस के अनुसार लुणावास खारा के धनाराम पुत्र दलाराम पटेल ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पुत्र 20 वर्षीय चेतन उर्फ शैतानराम ने घर में रखे कीटनाशक को दवाई समझ कर पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तब उसे उपचार के लिए एमडीएमएच भर्ती करवाया गया। मगर गुरूवार को उसकी मौत हो गई। इस बारे में परिवार की तरफ से कोई शक जाहिर नहीं किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक, मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान

August 30, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट के रोस्टर में फिर बदलाव

August 30, 2026

विमर्श:नारी को पराधीन नहीं, संरक्षणीय मानने वाली सनातन दृष्टि

August 30, 2026

नीट-पीजी 2026 का देश भर में सफल आयोजन

August 30, 2026