Doordrishti News Logo

22 हजार की नगदी के साथ तंबाकू उत्पाद चोरी

आखलिया चौराहा पर देर रात पान की दुकान में सेंध

जोधपुर, शहर के व्यस्ततम एरिया आखलिया चौराहा के समीप रात साढ़े बाहर से एक बजे के बीच एक पान की दुकान में सेंध लगाकर शातिर नकबजन 22 हजार रूपए और तंबाकू उत्पाद चोरी कर गया। सीसीटीवी फुटेज में नकबजन का चेहरा साफतौर पर नजर आया है। पुलिस उसे अब तलाशने में लगी है। आज सुबह सूचना मिलने पर देवनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

पुलिस ने बताया कि रातानाडा इलाके में रहने वाले राजेश जैन की एक पान की दुकान आखलिया चौराहा के पास में है। रात साढ़े 12 से 1 बजे के बीच अज्ञात दुकान के पिछवाड़े से सेंध लगाकर गया। दुकान के गल्ले का आराम से संभाला और 22 हजार की नगदी के साथ तंबाकू उत्पाद चोरी कर गया। सुबह जब दुकानदार राजेश जैन वहां पहुंचा तो दुकान का शटर भी मुड़ा हुअ दिखा। अंदर जाने पर सामान अस्तव्यस्त नजर आने पर चोरी का पता लगा। इस पर देवनगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सुबह मौका मुआयना किया। अब शातिर की पहचान के साथ उसे पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक, मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान

August 30, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट के रोस्टर में फिर बदलाव

August 30, 2026

विमर्श:नारी को पराधीन नहीं, संरक्षणीय मानने वाली सनातन दृष्टि

August 30, 2026