Doordrishti News Logo

हम आपकी तरह गांधी का नाम लेकर डंडे नहीं चलवाते-शेखावत

युवाओं पर बल प्रयोग करने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने गहलोत सरकार को चेताया

जयपुर, रीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग करने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार को चेताया है। शेखावत ने कहा कि हम आपकी तरह गांधी का नाम लेकर डंडे नहीं चलवाते, हम अहिंसा से न्याय का अधिकार चाहते हैं।

मंगलवार को ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये पानी की तेज घायल करती बौछारें गहलोत सरकार ने राजस्थान के युवाओं को पीछे धकलने के लिए चलवाई हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. सतीश पूनियां को पुलिस-प्रशासन ने धक्का देकर घायल किया, ताकि रीट मामले की सीबीआई जांच की मांग दब जाए। ये दबाने और डराने का खेल हमने बहुत देखा है गहलोत जी। शेखावत ने कहा कि आपने अपनी नीयत दिखा दी, अब भाजपा आपको युवाओं की ताकत दिखाएगी।
उन्होंने कहा कि युवाओं संग भाजपा का काफिला नहीं रुकेगा न्याय मिलते तक, इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी लगवा दोगे क्या?

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026