Doordrishti News Logo

मंडोर खुली जेल से भागा बंदी गिरफ्तार, सौतेली बेटी से छेड़छाड़ कर भागा था

जोधपुर, शहर के मंडोर खुली जेल से गत वर्ष अपनी सौतेली नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ कर भागने वाले आरोपी को पुलिस ने सिरोही से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मंडोर पुलिस ने बताया गत वर्ष मंडोर खुली जेल से एक आरोपी गुजरात के बनासकांटा हाल सिरोही के रेवदर का रहने वाला गणेशराम पुत्र आबूजी कोली फरार हो गया था। उस पर उसकी एक सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था। मगर वह घटना के बाद से ही फरार हो गया।

उसकी पत्नी उसकी हरकतों से तंग आकर सिरोही चली गई थी। वह अपनी बेटी से छेड़छाड़ करता था। महिला की तरफ से सिरोही जाकर केस दर्ज करवाया गया था। तब मंडोर पुलिस ने इसमें मामला दर्ज किया था। इसके बाद वह खुली जेल से भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की तरफ से वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी गणेशराम के सिरोही मेें होने की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची और गिरफ्तार कर लाई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews