Doordrishti News Logo

93 वर्षीय बुजुर्ग को घर जाकर लगाया कोरोना का टीका

चिकित्सा विभाग की मोबाइल वैक्सिनेशन वैन गई बुजुर्ग के घर

जोधपुर, शहर के लोग अब कोरोना वेक्सिनेशन के प्रति जागरूक हुए हैं और चिकित्सा विभाग व जिला प्रशासन भी कोरोना उन्मूलन के लिए कोई कोर-कसर नही छोड़ने का बीड़ा उठाया है। इसी सोच के मद्देनजर चिकित्सा विभाग की वेक्सिनेशन वैन घर-घर जाकर वैक्सीन लगा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को वेक्सिनेशन वेन ने झंवर रोड़ स्थित वैष्णव नगर में 93 वर्षीय वृद्ध दीपचंद कृष्णानी के घर जाकर कोवेक्सिन टीके की दूसरी डोज लगाई। 93 वर्षीय दीपचंद कृष्णानी राजकीय महाविधालय से सेवानिवृत प्राचार्य हैं।

वृद्धावस्था व बीमारी के कारण वे शय्याग्रस्त हैं, इस कारण से उनको टीकाकरण केंद्र तक ले जाना सम्भव नही था। उनके पुत्र हरीकृष्णानी को प्रचार माध्यमों से ज्ञात हुआ कि बुजुर्गों की सुविधा के लिए चिकित्सा विभाग ने मोबाइल वैक्सिनेशन ड्राइव नामक अभियान चला रखा है, जिसमें चिकित्सा विभाग की टीम बुजुर्गो के द्वार पर जाकर टीकाकरण करती है। इस पर हरीकृष्णानी ने मसुरिया जोन के प्रभारी अधिकारी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसुरिया के चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सोनी को अपने पिता की स्थिति से अवगत कराया तथा चिकित्सा विभाग की टीम को घर भेजकर अपने पिता को टीका लगवाने की व्यवस्था करने का अग्रह किया।

डॉ. सोनी ने उनका अग्रह स्वीकार करते हुए वेक्सिनेशन टीम को बुजुर्ग के घर भेजकर टीकाकरण करवाया। दीपचंद कृष्णानी की पुत्रवधु गायत्री भारद्वाज जो लुणी ब्लॉक की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी है, ने बताया कि हम सभी अपने-अपने काम से बाहर आते जाते रहते हैं तथा हम पिता जी के संपर्क में भी आते हैं अत: पिता को संक्रमित होने से बचाने के लिए पिता की इच्छा अनुसार उन्हें टीका लगवाया गया है। दीपचंद कृष्णानी ने टीका लगाने आए स्टाफ नर्स व कोविड हेल्थ असिस्टेंट रामलाल देवासी, राकेश चौहान व चुन्नीलाल बंजारा को आशीर्वाद प्रदान किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026