जेडीए ने 27 बीघा भूमि से हटाए अतिक्रमण
जोधपुर, आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण डाॅ. इन्द्रजीत यादव के आदेशानुसार बुधवार को ग्राम खाराबेरा पुरोहितान के खसरा संख्या 423 से लगभग 27 बीघा भूमि पर किए गए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों को ध्वस्त कर हटाते हुए जेडीए की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत ने बताया उपायुक्त पूर्व अनिल पूनिया के निर्देशानुसार तहसीलदार पूर्व राकेश जैन के निर्देशन में ग्राम खाराबेरा पुरोहितान के खसरा संख्या 423 का मौका निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाराबेरा पुरोहितान जाने वाली मुख्य रोड पर जेडीए की लगभग 27 बीघा भूमि पर हाल ही में राजकीय अवकाष के दौरान कई अतिक्रमियों द्वारा लगभग 1 से 2 बीघा के लगभग 16 बाड़े जिसमें कांटों की बाड़, लोहे के तार की फेंसिंग, नीवें खोदकर, सीमेंट की इंटों से निर्मित ढालिये, टीनशेड एवं पानी के कच्चे-पक्के टांके, पत्थर की पट्टियां लगाकर अवैध निर्माण व अतिक्रमण किए हुए पाए गए। दोपहर 12 बजे से साांय 5 बजे तक कार्यवाही करते हुए उक्त अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर लगभग 27 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत, भू-अभिलेख निरीक्षक पूर्व अर्जुनसिंह, पटवारी पूर्व सुनील प्रसाद, राजस्व पटवारी खाराबेरा पुरोहितान ममता विश्नोई मौजूद थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

