Doordrishti News Logo

जीएसटी अधीक्षक जालोर रेंज को एक लाख की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा

फर्म को रिएक्टिवेट करने के नाम पर मांगे दो लाख रुपए

जोधपुर, भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार को जालोर रेंज के केंंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर के अधीक्षक को एक लाख रूपए की रिश्वत लिए जाने के आरोप में पकड़ा है। साथ में एक अन्य व्यक्ति बिचौलियां भी पकड़ा गया है। जबकि एक की तलाश की जा रही है। रिश्वत की राशि एक फर्म को एक्टिवेट करने के नाम पर ली गई।

ब्यूरो के डीआईजी कैलाश विश्रोई ने बताया कि जालोर जिले के कोतवाली थानान्तर्गत हनुमान नगर के रहने वाले खेमराज पुत्र प्रभुपुरी की तरफ से मंगलवार को एक शिकायत जालेारी एसीबी कार्यालय में दी गई। इसमें बताया कि वह जयगुरू देव नाम से ग्रेनाइट की फर्म चलाता है। जिसका जीएसटी 2021-22 नहीं भरे जाने पर उसे डिएक्टिवेट कर दिया गया था। इस पर वह जीएसटी अधीक्षक जालोर रेंज के श्योराम मीणा से मिला। तब उन्होंने फर्म को रिएक्टिवेट के नाम पर दो लाख रूपयों की रिश्वत मांगी। बाद में विनती करने पर एक लाख रूपयों के लिए राजी हुए।

ब्यूरो के डीआईजी कैलाश विश्रोई ने बताया कि शिकायत का सत्यापन होने पर आज ट्रेप का आयोजन किया गया। इस पर परिवादी खेमराज रिश्वत राशि लेकर पहुुंचा तब उसे कहा गया कि राशि एसआर ब्रदर्स पेट्रोल पंप के लेखाकार नितेश गौड़ को दे दी जाए। मगर नितेश वहां नहीं मिलने पर फोन पर नितेश ने पेट्रोलपंप के सैल्समैन को यह रिश्वत की राशि को देने को कहा। इस पर बाद में यह रिश्वत राशि सैल्समैन करताराम चौधरी को दी। इस पर इशारा पाकर एसीबी टीम ने करताराम को पकड़ लिया। जीएसटी अधीक्षक श्योराम मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। लेखाकार नितेश अब फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026