एक किलो अफीम के दूध के साथ तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर, जिले के ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उससे एक किलो अफीम का दूध बरामद किया है। आरेापी से अब इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी कर रखे हैं। इस कड़ी में 26 जनवरी को पुलिस की खेड़ापा टीम ने नाकाबंदी की थी।
बावड़ी में की गई नाकाबंदी में एक युवक को गाड़ी के साथ पकड़ा गया। उसके पास से एक किलो अफीम का दूध मिला। इस पर खेड़ापा पुलिस ने आरोपी नागौर जिले के खिंवसर थानान्तर्गत कुड़छी निवासी मालाराम पुत्र हिरकनराम विश्रोई को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

