पांच फरवरी से परिवर्तित मार्ग से चलेगी हावड़ा सुपरफास्ट
चल रहा है यार्ड रीमॉडलिंग कार्य
जोधपुर,उत्तर-मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे की जोधपुर- बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 5 फरवरी से परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी इस अवधि में यह दोनों गाड़ियां मिर्जापुर स्टेशन नहीं जाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरुमल ने बताया कि प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण गाड़ी संख्या 12308 जोधपुर- हावड़ा रेल सेवा जो 5 फरवरी से 27 फरवरी तक जोधपुर से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज- मिर्जापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग- वाराणसी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस रेल सेवा 25 से 27 फरवरी तक बीकानेर से रवाना होगी वह रेल सेवा अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज मिर्जापुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज- प्रयागराज रामबाग-पंडित दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित की जाएगी । इस कारण यह दोनों गाड़ियां मिर्जापुर स्टेशन नहीं जाएंगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

