Doordrishti News Logo

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन व यार्ड का निरीक्षण

  • रेल लाइन पर सुरक्षा उपायों की बारीकी से जांच
  • यात्री सुरक्षा व सुविधाओं के अनुरक्षण पर बल
  • कहा सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जोधपुर, मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर संरक्षा, सुरक्षा व यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और इनके अनुरक्षण और विस्तार के दिशा-निर्देश दिए।
पांडेय ने मंडल अधिकारियों के साथ दो घण्टे तक रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर रहकर यात्री सुविधा के साथ- साथ ट्रैक पर सुरक्षा और संरक्षा से जुड़े हर पहलू का बारीकी से निरीक्षण किया और जो कमियां दिखीं उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन व यार्ड का निरीक्षण

डीआरएम ने निरीक्षण में रेल परिचालन के दौरान सुरक्षा के मानकों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने राइकाबाग दिशा के रेलवे ट्रेक का भी जायजा लिया व पदाधिकारियों को नियमित रूप से ट्रेक का निरीक्षण करने को कहा। इस दौरान उन्होंने यार्ड का गहन निरीक्षण किया जिसके तहत यूएसएफडी परीक्षण,शंटिंग एवं रोलिंग व्यस्था का गहन अवलोकन किया,प्वाइंट व क्रोसिंग पर रेल की फिटिंग का भी अवलोकन किया। उन्होंने रेलवे यार्ड से जुड़े सभी तकनीकी पहलुओं की जानकारी विभागाधिकारियों से ली। इससे पहले पांडेय ने रेलवे स्टेशन पर लोको लॉबी का निरीक्षण किया व उपलब्ध सुरक्षा उपकरण जांचे।

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन व यार्ड का निरीक्षण

इस अवसर पर पांडे ने कहा कि आने वाले दिनों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी को और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। रेलवे की सुरक्षा में कोई लापरवाही नही होनी चाहिए तथा यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नियमित अंतराल पर अभियान चलाया जाना चाहिए। इस दौरान अपर मण्डल रेल प्रबंधक मनोज गुप्ता,मण्डल सुरक्षा अधिकारी शिखर बी मारू, मण्डल सिग्नल एंड टेलीकॉम अभियंता बलवान,मंडल परिचालन प्रबंधक दिलीप कुमार,सहायक अभियंता मुख्यालय आरएस वर्मा,स्टेशन डायरेक्टर नारायण लाल सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026