Doordrishti News Logo

यात्रियों की सुरक्षा रेलवे के लिए सर्वोपरि-पांडेय

डीआरएम ने किया भगत की कोठी डीजल शेड का निरीक्षण

जोधपुर, मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने कहा कि अपने यात्रियों की सुरक्षा रेलवे के लिए सर्वोपरि कार्य है तथा इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को भगत की कोठी डीजल शेड का निरीक्षण करने के बाद पांडेय ने कहा कि कर्मचारी पूर्ण सजगता के साथ काम करें ताकि रेल दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने लोको संरक्षा संबंधी मदों का निरीक्षण किया और डीजल शेड द्वारा किए जा रहे लोको अनुरक्षण कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर गीतिका पांडेय शेड के तकनीशियनों एवं पर्यवेक्षकों से रूबरू हुई एवं संरक्षा से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) जोगेंद्र मीणा व सहायक मंडल इंजीनियर गौरव जिंदल भी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं

August 10, 2026

शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

August 9, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026