Doordrishti News Logo

कर्मचारियो ने बदलाव के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया काम

  • राजस्थान के शहर-गाँव-ढाणी के हर कार्यालय तक पहुंचा पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन
  • जनवरी 2004 के नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाई

जोधपुर,पुरानी पेंशन बहाली के लिए देशभर में एक साथ चलने वाले राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस द्वारा राजस्थान राज्य के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों व शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों द्वारा आज राजस्थान सिविल सर्विसेज नियम(पेंशन) 1996 में 1 जनवरी 2004 से किए गए बदलाव के लिए वित्त विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिस का दहन किया गया। एनएमओपीएस राजस्थान के जोधपुर ज़िला अध्यक्ष रामू राम जाखड़ ने बताया की आज जोधपुर के सभी कर्मचारियो ने इस बदलाव के विरोध में बाजू पर काली पट्टी बांधकर दिन भर काम किया व वित्त विभाग के जनवरी 2004 के नोटिफिकेशन का दहन किया।

कर्मचारियो ने बदलाव के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया काम

जाखड़ ने यह भी बताया कि जोधपुर जिले के सभी ब्लॉक में पंचायत मुख्यालय पर एवं शहरी क्षेत्र में कार्यालय मुख्यालय पर सभी कार्मिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। जाखड़ ने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। सभी कार्यालयों में हड़ताल की जाएगी। सड़कें जाम की जाएगी। समय रहते सरकार वर्तमान में कर्मचारियों के सबसे बड़े पुरानी पेंशन के मुद्दे पर जल्द से जल्द निर्णय ले अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापुराम चौधरी ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जोधपुर जिले सहित राज्य के कर्मचारियों ने एनएमओपीएस के पोस्टर, बैनर को लहराकर,एनएमओ पीएस की टोपी लगाकर, बाह पर काली पट्टी बांधकर एनपीएस का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन ( एनएमओपीएस) के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया।

कर्मचारियो ने बदलाव के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया काम

एनएमओपीएस के प्रदेश महासचिव जगदीश यादव,प्रदेश सचिव मालाराम डूडी ने संयुक्त बयान जारी कर बताया की इस राज्यव्यापी प्रदर्शन के दौरान पूरे राज्य में पंचायत लेवल की इकाइयां गठित की गई व ग्राम पंचायत तथा कार्यालय संयोजक का मनोनयन किया गया। आंदोलन को विस्तारित करने के लिए सम्पर्क अभियान भी चलाया गया। रेसाला जिलाध्यक्ष नवीन देवड़ा,विक्रम सिंह बांवरला ने बताया की राजस्थान में 14 जनवरी 2004 को राजस्थान सिविल सर्विसेज नियम(पेंशन) 1996 में संशोधन के संबंध में एफ15(7) एफडी रूल्स/97/ 14-01-2004 राज्यपाल के पावर के अंतर्गत वित्त विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था।

प्रधानाचार्य चंद्रशेखर दुबे एवं समस्त स्टाफ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाल मैदान पावटा ने आंदोलन के इस चरण में सक्रिय भूमिका निभाई। जोधपुर शहर के विभिन्न कार्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्र के पंचायत मुख्यालयों से कमलेश चौधरी, इंद्रजीत चौधरी, सोनाराम चौधरी, देवेंद्र सिंह चौहान जिला अध्यक्ष राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ जोधपुर, प्रदेश महिला मंत्री बेला सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रकाश भादू, पूर्व जिला अध्यक्ष बक्सा राम चौधरी, गणपत सिंह चौहान, खेल अधिकारी कुलदीपसिंह चारण,कमलेश शेखावत, मंजू भाटी, नीतू टाक, आशा चौधरी, सुज्ञान कंवर,इंद्रा चौधरी,लक्ष्मी चौधरी, सारिका, मोनिका सहित विभिन्न कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालय मैं विरोध प्रदर्शन किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026