Doordrishti News Logo

प्रधानमंत्री सुरक्षा में चूक, शहर में फूंका पंजाब सीएम का पुतला

जोधपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब में हुई चूक का विरोध प्रदर्शन जोधपुर में भी हुआ। यहां पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर में भाजपा के युवा मोर्चा ने आक्रोश मार्च निकालकर विरोध जताया और जल्द से जल्द दोषियों को सजा देने की मांग की है। जोधपुर बीजेपी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आकोश मार्च निकालकर पंजाब सरकार का विरोध किया और पंजाब के सीएम का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की चूक का मामला देश में पहली बार हुआ, इसको लेकर युवाओं में काफी आक्रोश है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा में चूक, शहर में फूंका पंजाब सीएम का पुतला

जल शक्ति मंत्री की बढ़े सुरक्षा

बीजेपी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग के साथ जल्द से जल्द जांच कर दोषियों को सजा देने को कहा। इस आक्रोश रैली में मौजूद लोगों ने जोधपुर के सांसद व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। लोगों का कहना है कि जिस तरह से पंजाब में गजेंद्र सिंह शेखावत के पोस्टर फाड़े जा रहे हैं, पंजाब में हिंसा बढ़ रही है। उसे देखते हुए सांसद की जान को भी खतरा हो सकता है, इसलिए केंद्रीय मंत्री की भी सुरक्षा बढ़ाई जाए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026