Doordrishti News Logo

जेडीए ने किए अतिक्रमण ध्वस्त

जोधपुर, आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण कमर चैधरी के निर्देशानुसार उपायुक्तगण द्वारा अपने-अपने जोन में अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। गुरूवार को जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा राजीव गांधी नगर आवासीय योजना में किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया।
प्रवर्तन अधिकारी पश्चिम अमरसिंह रतनू ने बताया कि उपायुक्त पश्चिम नीरज मिश्र के निर्देशानुसार जेडीए दस्ते ने तहसीलदार पश्चिम डाॅ. मोहित आशिया के निर्देशन में ग्राम चोखा स्थित राजीव गांधी नगर आवासीय योजना का मौका निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में राजीव गांधी नगर आवासीय योजना के भूखण्ड़ संख्या बी 312 में अतिक्रमियों द्वारा कच्चा ढालिया एवं कांटो की बाड़ बनाकर किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार मौका स्थल पर पास ही में कच्चे फाचरों की चुणाई कर किए जा रहे अतिक्रमण को भी जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अधिकारी पश्चिम अमरसिंह रतनू, प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन निरीक्षण अनिल शर्मा मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026